बढ़ते उम्र के साथ हड्डियां हो रही कमजोर तो खाएं ये चीजें, जल्द पहुंचेगा फायदा

बढ़ते उम्र के साथ हड्डियां हो रही कमजोर तो खाएं ये चीजें, जल्द पहुंचेगा फायदा

सेहतराग टीम

आधुनिक समय में अनियमित खान-पान और गलत लाइफस्टाइल की वजह से कई तरह की समस्याएं होती है। वहीं इस वजह से जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है वैसे ही वैसे इंसान की हड्डियां भी कमजोर होने लगती है। वहीं जब हड्डियां ज्यादा कमजोर होती है तो उसे हम ऑस्टियोपोरोसिस कहते है। इसकी वजह से हड्डियों में फ्रैक्चर हो जाता है कभी-कभी तो हड्डियां इतनी कमजोर हो जाती हैं कि गिरने की वजह से उनके टूटने का भी डर रहता है। ऐसा कूल्हों, कलाई और रीढ़ की हड्डी में ज्यादातर देखने को मिलता है। ऑस्टियोपोरोसिस का कारण सही मात्रा में कैल्सियम न लेना हो सकता है। साथ ही अन्य पोषक तत्वों की कमी भी हड्डी में कमजोरी का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं हड्डियों को मजबूत बनाने के कुछ घरेलू उपायों के बारे में-

पढ़ें- गले में खराश की परेशानी कोरोना की वजह से है या प्रदूषण, ऐसे पहचानें

हड्डियों की मजबूती के लिए अनानास भी है फायदेमंद 

अनानास में मैंगनीज होता है, जो ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में मदद करता है। दरअसल, शरीर में मैंगनीज की कमी से जोड़ों में दर्द और हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। इसलिए खाना खाने से पहले एक छोटी कटोरी अनानास का सेवन जरूर करें। आप रोजाना एक कप अनानास का जूस भी पी सकते हैं। इससे हड्डियों को मजबूती मिलती है।

तिल का बीज बनाता है हड्डियों को मजबूत 

अपने आहार में तिल का बीज मिलाएं। यह ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने का सबसे अच्छा उपाय है। दरअसल, तिल का बीज कैल्सियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों के लिए बेहद ही फायदेमंद हैं। आप रोजाना एक मुट्ठी भुने हुए सफेद तिल के बीज का सेवन कर सकते हैं। आप इसे गर्म दूध में भी डालकर पी सकते हैं। 

मछली का तेल बनाता है हड्डियों को मजबूत 

अगर आप मांसाहारी हैं तो मछली के तेल का सेवन कर सकते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक, मछली के तेल में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड हड्डियों और मांसपेशियों को पहुंचने वाले नुकसान को कम करते हैं। हालांकि ज्यादा मात्रा में मछली के तेल का सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए कम मात्रा में इसका सेवन करें। 

रोजाना सेब का करें सेवन 

हर रोज एक सेब खाने से ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या रूक सकती है। दरअसल, सेब में पोलीफेनोल्स और फ्लवोनोइड्स जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। सेब को छिलका सहित खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। 

इसे भी पढ़ें-

बढ़ती उम्र में फिट रहने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।